झारखंड मजदूर यूनियन के सौंपे गए मांग पत्र पर श्रमायुक्त ने लिया संज्ञान, टाटा स्टील के ठेकेदार को जारी होगा नोटिस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Labour Commissioner takes cognizance of the charter of demands submitted by the Jharkhand Mazdoor Union

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र से सटे बराईबुरु गांव स्थित टाटा स्टील संचालित विजय-2 लौह अयस्क खदान में कार्यरत कर्मचारियों का बोनस ठेकेदार बीएस माइनिंग द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। इस मुद्दे को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन की बराईबुरु इकाई ने चाईबासा जाकर श्रमायुक्त को आवेदन सौंपा और श्रमिकों के बकाया बोनस के भुगतान की मांग की थी।

यह भी पढ़े : झारखंड बंद वापस, आज आदिवासी संगठन मना रहे काला दिवस; रांची में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

Sunrise Enclave

मिली जानकारी के अनुसार, मांग पत्र सौंपने के बाद श्रमायुक्त ने कार्रवाई करते हुए टाटा स्टील की ठेकेदार कंपनी बीएस माइनिंग को सात दिनों का समय देते हुए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है।

मांग पत्र सौंपने गए झारखंड मजदूर यूनियन की बराईबुरु इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टाटा स्टील की विजय-2 लौह अयस्क खदान के ठेकेदार बीएस माइनिंग ने सीधे-साधे श्रमिकों को गुमराह करते हुए बोनस भुगतान में टालमटोल किया है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी श्रमिकों को पूरा बोनस नहीं दिया गया है।

जब बकाया भुगतान को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन बराईबुरु इकाई के सदस्य बीएस माइनिंग के जोड़ा स्थित कार्यालय पहुंचे और बोनस भुगतान की मांग की, तो बीएस माइनिंग के अधिकारियों ने बोनस भुगतान नहीं करने की बात कही। इससे नाराज यूनियन प्रतिनिधियों ने श्रमायुक्त को पत्र देकर बकाया बोनस का भुगतान कराने की मांग की।

आपको बता दें कि टाटा स्टील संचालित विजय-2 लौह अयस्क खदान के बंद हो जाने पर कार्यरत ठेकेदार को श्रमिकों के सभी प्रकार के बकाया भुगतान करने थे। लेकिन टाटा स्टील के ठेकेदार बीएस माइनिंग ने 4 दिसंबर 2025 को श्रमिकों के नाम एक पत्र जारी किया था। इसके मुताबिक, वर्ष 2025-2026 के बोनस का केवल 8.33 प्रतिशत भुगतान ही श्रमिकों को किया गया और शेष 9.67 प्रतिशत बोनस का भुगतान बंद पड़ी विजय-2 लौह अयस्क खदान के दोबारा खुलने पर करने की बात कही गई थी।

हालांकि, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी बीएस माइनिंग ने श्रमिकों का बकाया बोनस भुगतान नहीं किया। जब श्रमिकों को बोनस की पूरी राशि देने की मांग को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन के सदस्य बीएस माइनिंग के मुख्य कार्यालय, जोड़ा पहुंचे, तो कंपनी की ओर से गोलमोल जवाब दिया गया, जिससे श्रमिक नेता निराश हुए।

इसके बाद आक्रोशित झारखंड मजदूर यूनियन के नेताओं ने श्रमायुक्त को पत्र सौंपकर बकाया बोनस भुगतान कराने की मांग की थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---