सोशल संवाद/ डेस्क: WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर है। कंपनी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रही है। इसका असर Android और iPhone दोनों यूजर्स पर पड़ेगा। Android 5.0 और 5.1 वाले फोन के लिए 8 सितंबर 2026 से सपोर्ट खत्म हो चुका है। वहीं, 30 नवंबर 2026 से iPhone में WhatsApp चलाने के लिए कम से कम iOS 15.5 होना जरूरी होगा।
यह भी पढे : WhatsApp यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, CERT-In ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट
iPhone यूजर्स के लिए 30 नवंबर की डेडलाइन
WhatsApp के आधिकारिक सपोर्ट पेज के मुताबिक, फिलहाल iPhone में iOS 15.1 या उससे नया वर्जन जरूरी है। लेकिन 30 नवंबर 2026 से न्यूनतम जरूरत बढ़कर iOS 15.5 हो जाएगी।
इसका मतलब है कि जिन iPhone में iOS 15.1, 15.2, 15.3 या 15.4 चल रहा है, उन्हें समय रहते सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। ज्यादातर प्रभावित फोन में नया अपडेट उपलब्ध है, इसलिए नया मोबाइल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Android यूजर्स के लिए पहले ही बदल चुका है नियम
Android यूजर्स के लिए WhatsApp ने 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और Android 5.1 का सपोर्ट खत्म कर दिया है। अब ऐप चलाने के लिए Android 6.0 या उससे नया वर्जन जरूरी है।
अगर आपका फोन Android 5 पर चल रहा है, तो सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें। अगर कंपनी की ओर से नया अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है।
iPhone में ऐसे चेक करें iOS वर्जन
अपने iPhone का सॉफ्टवेयर वर्जन जानने के लिए ये स्टेप अपनाएं:
- फोन की Settings खोलें।
- General विकल्प पर जाएं।
- About पर क्लिक करें।
- यहां iOS Version की जानकारी मिलेगी।
- अगर वर्जन 15.5 से पुराना है, तो Software Update में जाकर नया अपडेट चेक करें।
Android फोन में ऐसे चेक करें वर्जन
- फोन की Settings खोलें।
- About Phone या About Device पर जाएं।
- Android Version पर क्लिक करें।
- अगर फोन Android 6.0 या उससे नया है, तो इस बदलाव के कारण WhatsApp सपोर्ट प्रभावित नहीं होगा।
फोन बदलने से पहले चैट का बैकअप जरूर लें
अगर आपका फोन नए सॉफ्टवेयर को सपोर्ट नहीं करता और आपको नया मोबाइल लेना पड़ता है, तो पहले WhatsApp चैट का बैकअप जरूर बना लें। इससे नए फोन में अकाउंट सेटअप करते समय पुरानी चैट वापस पाने में मदद मिलेगी।
WhatsApp पुराने फोन का सपोर्ट क्यों बंद करता है?
WhatsApp के मुताबिक, कंपनी समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम की समीक्षा करती है। पुराने फोन में सुरक्षा अपडेट की कमी हो सकती है और नए फीचर्स चलाने के लिए जरूरी तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होतीं। इसी वजह से कंपनी नए और सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपना सपोर्ट केंद्रित करती है।











