WhatsApp यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, CERT-In ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
WhatsApp यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, CERT-In ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने WhatsApp और WhatsApp Business के कुछ पुराने वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामियों की पहचान की है। इनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स की निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं और ऐप के डेटा में छेड़छाड़ कर सकते हैं।

यह भी पढे : UP Free Tablet Yojana 2026: छात्रों को मुफ्त टैबलेट पाने का मौका, DigiShakti पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस

Sunrise Enclave

यह चेतावनी Android, iOS और Mac यूजर्स के लिए जारी की गई है। CERT-In ने 26 नवंबर 2026 को CIVN-2026-0576 नंबर से सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की थी।

WhatsApp में मिलीं तीन गंभीर खामियां

WhatsApp ने नवंबर 2026 के सिक्योरिटी अपडेट में तीन प्रमुख कमजोरियों की जानकारी दी है।

  • पहली खामी: खास तरह के ऑर्डर डिटेल मैसेज पर क्लिक करने से फोन में सेव WhatsApp फाइलें डिलीट होने का खतरा था।
  • दूसरी खामी: Meta AI के सिक्योरिटी सिस्टम में सर्टिफिकेट जांच से जुड़ी कमी पाई गई थी।
  • तीसरी खामी: खास तरह के विज्ञापन के जवाब में भेजे गए मैसेज के जरिए यूजर का IP एड्रेस सामने आने का खतरा था।

CERT-In के मुताबिक, हमलावर किसी यूजर को विशेष रूप से तैयार किया गया मैसेज, अटैचमेंट या लिंक भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं। इससे संवेदनशील जानकारी चोरी होने, सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने और ऐप के डेटा में बदलाव होने की आशंका है।

किन यूजर्स को है खतरा?

यह चेतावनी WhatsApp और WhatsApp Business के पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वालों के लिए है। इसमें Android, iPhone और Mac Desktop यूजर्स शामिल हैं। Windows के कुछ पुराने वर्जन को लेकर भी सुरक्षा खामी की जानकारी दी गई है।

ऐसे सुरक्षित रखें अपना WhatsApp

CERT-In और WhatsApp ने यूजर्स को ऐप का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

  1. Android यूजर्स Google Play Store पर जाकर WhatsApp अपडेट करें।
  2. iPhone यूजर्स Apple App Store से नया अपडेट इंस्टॉल करें।
  3. Mac और Windows पर WhatsApp Desktop का उपलब्ध अपडेट जरूर चेक करें।
  4. अनजान नंबर से आए संदिग्ध लिंक और अटैचमेंट खोलने से बचें।
  5. WhatsApp Business इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी ऐप अपडेट रखें।

केवल ऐप अपडेट करने से ही सुरक्षा का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए अपने फोन और कंप्यूटर में WhatsApp का नया वर्जन जरूर इंस्टॉल करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट