तेलुगु कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य मुख्य सचिव पी. सीताराम राजू का निधन, झारखंड तेलुगु सेना ने जताया शोक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पी. सीताराम राजू का निधन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: तेलुगु कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य मुख्य सचिव श्री पी. सीताराम राजू गारु का 28 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड के तेलुगु समाज में शोक की लहर है। झारखंड तेलुगु सेना ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़े : बारीडीह हाई स्कूल में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों की फाइलेरिया जाँच

Sunrise Enclave

झारखंड तेलुगु सेना के राज्य अध्यक्ष ईटी धर्माराव ने संगठन के स्थायी सदस्यों को इस दुखद सूचना से अवगत कराया। उन्होंने दिवंगत पी. सीताराम राजू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और सद्गति की प्रार्थना की।

ईटी धर्माराव ने शोक संदेश में कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करें, ताकि परिजन इस कठिन समय का सामना कर सकें।

पी. सीताराम राजू के निधन से तेलुगु समाज के सदस्यों में दुख का माहौल है। संगठन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट