स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की पहल को विकासपुरी में मिला जबरदस्त जनसमर्थन; निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1,800 लोगों ने कराया पंजीकरण

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Health and Transport Minister Dr. Pankaj Kumar Singhs initiative receives public support in Vikaspuri

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विकासपुरी के शिव विहार पश्चिम स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को जबरदस्त जनसमर्थन मिला। स्थानीय अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 1,800 लोगों ने पंजीकरण कराया और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह भी पढ़े : दिल्ली प्रदूषण पर AAP पार्षदों का प्रदर्शन, मास्क पहनकर पहुंचे MCD सदन; भाजपा सरकार को घेरा

Sunrise Enclave

शिविर में आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच, दांतों की जांच, ईसीजी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञों और फिजिशियन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श जैसी अनेक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस पहल के तहत आंखों की जांच के बाद लगभग 500 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, करीब 600 लोगों के बीपी एवं शुगर की जांच की गई, 300 लोगों ने दंत चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया तथा लगभग 100 लोगों की ईसीजी जांच की गई। इसके अतिरिक्त अन्य चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

इस महत्वपूर्ण पहल पर डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सरकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श बीमारियों की शुरुआती पहचान एवं उनकी रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में मेडिकल टीम, स्वास्थ्यकर्मियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट