जाकिरनगर में कपाली नाला पर नवनिर्मित पुल का सरयू राय ने किया उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Saryu Roy inaugurated the newly constructed bridge over the Kapali Nala

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो के जाकिरनगर स्थित अवैस करनी मस्जिद के समीप कपाली नाला पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा एक करोड़ एक लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल की मांग स्थानीय नागरिक लंबे समय से कर रहे थे। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा।

यह भी पढ़े : लोकतंत्र की खूबसूरती महिलाओं की समान भागीदारी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में निहित है : बिद्युत बरण महतो

Sunrise Enclave

इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि यह पुल दो जिलों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुल का निर्माण 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि से पहले ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया। उन्होंने पुल की गुणवत्ता और मजबूती पर संतोष जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से किया गया है। उन्होंने बताया कि जाबिन पुल के लिए एस्टीमेट तैयार कर उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया है, ताकि वहां भी पुल का निर्माण हो सके। वहां पुल बन जाने से लोगों को बरसात में दिक्कत न हो, जो बीते साल हुई थी।

सरयू राय ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर सरकार ने इस पुल के निर्माण को स्वीकृति दी, जिसके बाद यह परियोजना पूरी हुई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तथा संबंधित विभाग के अभियंताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कपाली और आजादनगर के लोगों के बीच सामाजिक और व्यावहारिक संबंध काफी गहरे हैं। इस पुल के बन जाने से दोनों क्षेत्रों के लोगों का आवागमन अब आसान और सुविधाजनक होगा।

सड़क और पुल जैसी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण विकास के नए रास्ते खोलता है तथा स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाता है।

उद्घाटन समारोह में पप्पू सिंह, विकास साहनी, पवन सिंह, अफताब अहमद सिद्दीकी, वार्ड पार्षद हुमा अफरीन, जेबा फरहीन, पिंटू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, टुनटुन सिंह, हेमंत पाठक, संतोष भगत, भवानी सिंह, सनी मिर्जा, मुस्ताक अहमद, प्रवीण सिंह, मोहम्मद निसार अहमद, इरफान खान, रेयाज अहमद, मनोज गुप्ता, बीजेन्द्र सिंह, अमरेंद्र पासवान, संजय सिंह सहित अन्य लोग एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट