सुकेश चंद्रशेखर ने बर्थडे पर जैकलीन को लिखी चिट्ठी, कहा- माई बेबी…तुम्हें मिस कर रहा हूं

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  200 करोड़ ठगी मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। सुकेश पहले ही कह चुका है कि वह और जैकलीन फर्नांडिस रिलेशनशिप में थे। इस बीच अब सुकेश ने अपने जन्मदिन पर जैकलीन के नाम एक चिट्ठी लिखी है। उसने चिट्ठी में जैकलीन को ‘माई बेबी’ कहकर संबोधित किया।  इसके अलावा आखिर में वह लिखता है ‘आई लव यू’। सुकेश ने जैकलीन को ‘बोट्टा बोम्मा’ कहा।

सुकेश ने जैकलीन के नाम अपनी चिट्ठी में लिखा, ‘माई बेबी जैकलीन, माई बोम्मा, मेरे जन्मदिन के मौके पर मैं तुम्हें बहुत मिस करता हूं। अपने आस-पास मैं तुम्हारी एनर्जी को मिस करता हूं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मेरे पास शब्द नहीं हैं लेकिन मैं जानता हूं कि तुम मुझसे कितना प्यार करती हो। मुझे पता है कि तुम्हारा दिल कितना खूबसूरत है। मुझे सबूत की जरूरत नहीं है और बस मेरे लिए यही मायने रखता है, बेबी। मुझे यह स्वीकार करना होगा कि मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं। क्या तुम्हें पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं मेरी बोट्टा बोम्मा।

सुकेश ने आगे लिखा, ‘तुम और तुम्हारा प्यार मेरी जिंदगी का सबसे कीमती गिफ्ट है। तुम जानती हो कि मैं यहां तुम्हारे लिए खड़ा हो सकता हूं। लव यू माई बेबी। अपना दिल मुझे देने के लिए थैंक्यू। मैं अपने जन्मदिन पर सभी सपोर्टर्स और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूं। मुझे सैकड़ों चिट्ठियां मिली हैं। मैं इसके लिए खुद को आभारी मानता हूं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट