श्रीनाथ विश्वविद्यालय में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में श्रीनाथ विश्वविद्यालय तथा श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभी विद्यार्थी तथा सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

शोक सभा की समाप्ति पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति श्री गुरुदेव महतो ने कहा कि यह झारखंड के लिए  एक अपूरणीय क्षति है। आज राज्य ने अपना एक जुझारू नेता खो दिया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पास झारखंड में शिक्षा को आगे ले जाने के लिए तथा यहां के युवाओं के लिए एक विस्तृत योजना थी जिन्हें आने वाले समय में वह अवश्य पूरा करते साथ ही झारखंड के विद्यार्थियों को उनसे बहुत अधिक उम्मीदें थी।  कुलपति डॉ. गोविंद महतो ने कहा कि हमारे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के इस तरह से चले जाने से आज पूरा झारखंड स्तब्ध है और झारखंड ने आज अपना एक लोकप्रिय नेता खो दिया है।

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट