Dr Abhishek Child Care

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला का निधन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया है। वह दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में यश चोपड़ा के साथ अपनी पहली मीटिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने 2015 में इंटरव्यू दिया था।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच चल रहा है विवाद

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का मुंबई में गुरुवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थी।

यश राज फिल्म के अलावा जावेद अख्तर ने भी पामेला चोपड़ा के निधन की पुष्टि की है। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। 2015 में उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पामेला चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा था, जब वह पहली बार यश चोपड़ा से मिलने पहुंची थी, तब यह बहुत ही छोटी मीटिंग थी। इसके पीछे कारण यह है कि वे हेमा मालिनी को एक फिल्म करने के लिए मना रहे थे।

इस दिन यश चोपड़ा छोड़ गए थे बॉलीवुड

यश चोपड़ा का निधन 2012 में हो गया है। वह रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए फेमस थे। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उनका करियर 5 दशक तक का रहा है। वह बतौर निर्माता-निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। पामेला चोपड़ा  के दो बेटे है। उनके नाम आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा है। आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस संभाल रहे है।

इस तरह हुई थी  पहली मुलाकात

पामेला ने 2015 में दिए इंटरव्यू में यश चोपड़ा को पहली बार मिलने के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था  पहली बार मैंने यश जी से उनकी भतीजी की संगीत समारोह में बात की थी। मैं मुंबई में छुट्टियां मनाने आई थी और सिमी ग्रेवाल के साथ रह रही थी। उन्हें शादी में आमंत्रित किया गया था। वह मुझे भी साथ ले गई। वे चाहती थी कि मैं पंजाबी गाना गाऊं। तब मेरी मुलाकात यश चोपड़ा से बहुत कम समय के लिए हुई। वे हेमा मालिनी को फिल्म करने के लिए मना रहे थे। जब वे आए तब मैं गाना गा रही थी। वह मेरे पास आए और उन्होंने मेरे गाने की सराहना की। बस इतनी ही बात हुई थी।

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---