साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या भास्करन हो रही हैं यौन शोषण का शिकार, कहा – नहीं हुआ बंद तो लेंगी एक्शन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : साउथ इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या भास्करन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बड़ा खुलासा किया किया है। ऐश्वर्या ने बताया है कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से वह यौन शोषण का सामना कर रही हैं। आलोचक उन्हें लगातार भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इतना ही नहीं, एक ने तो उन्हें तस्वीरे  फोटो तक भेज दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बेटी की सलाह पर इस मामले पर बात करने का फैसला किया और इसीलिए वो यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाकर बता रही हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो इसके खिलाफ लीगल एक्शन भी लेंगी। ऐश्वर्या भास्करन साउथ सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं। इन्होंने कुछ समय पहले साबुन का बिजनेस शुरू किया था।

कस्टमर्स आसानी से अपना ऑर्डर प्लेस कर सकें। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। लेकिन दूसरों का भला करने के चक्कर में खुद का ही बुरा हो गया। उस फोन नंबर पर लोगों ने ऑर्डर तो कम दिए। मगर उन्हें गंदे मैसेज और अश्लील तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---