Advertisement 1
Advertisement 2

गंगाजल को कौन-सी दिशा में रखना चाहिए? जानिए गंगा जल के प्रयोग

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क :  पुराणों में गंगा को स्वर्ग की नदी माना गया है । शिवजी की जटाओं से निकलने के कारण इसके जल को बहुत ही पवित्र माना जाता है। अधिकतर हिन्दू घरों में गंगाजल रखा होता है। जानिए कि गंगाजल के प्रयोग।

गंगा जल को हमेशा अपने घर के ईशान कोण यानि पूजा घर में ही रखना चाहिए।

गंगाजल के प्रयोग 

  1. गंगाजल में स्नान करने से सभी तरह के पाप धुल जाते हैं। गंगा को पापमोचनी नदी कहा जाता है।
  2. गंगा के जल को घर में सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय छिड़कने से ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  3. किसी भी मांगलिक अवसर पर घर, यज्ञ वेदी या किसी स्‍थान को शुद्ध करने के लिए गंगा जल का प्रयोग किया जाता है।
  4. गंगा का जल कभी अशुद्ध नहीं होता और ना ही यह सड़ता है। इसीलिए इस जल को घर में एक तांबे या पीतल के लोटे में भरकर रखा जाता है। इसे घर में रखने सभी तरह के संकटों का समाधान होकर शुभ ही होता है।
  5. गंगा का जल किसी अन्य जल में डाल देने से वह जल भी शुद्ध होकर गंगा के समान हो जाता है।
  6. गंगा ही एक मात्र ऐसी नदी है जहां पर अमृत कुंभ की बूंदें दो जगह गिरी थी। प्रयाग और हरिद्वार में। इसीलिए इसके जल का महत्व बढ़ जाता है और इसीलिए यहां कुंभ का आयोजन होता है।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator