---Advertisement---

गर्मियों में खाने पीने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल ना करे

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : तांबे का बर्तन पूजा-पाठ में काफी शुभ माना जाता है। यह सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। तो वहीं गर्मियों में तांबे के बर्तन में खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

गर्मियों में तांबे का बर्तन इस्तेमाल करना आपको बीमार कर सकता है। दरअसल, तांबे की तासीर गर्म होती है। अगर आप तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो इसमें कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

वैसे भी इस मौसम में गर्म हवाओं के कारण शरीर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे में इन बर्तनों का इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ सकता है।

गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

भूख न लगने की समस्या।

शरीर का तापमान समान्य से ज्यादा बढ़ना।

डायरिया की शिकायत।

उल्टी, जी मचलना या मतली की समस्या।

गर्मियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस मौसम में आप सुबह खाली पेट तांबे का पानी पी सकते हैं।

तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध न पिएं।

अगर आप गर्मी के मौसम में तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

तांबे के बर्तन में खट्टी चीज़ें खाने से उल्टी या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट