कोशिश एक मुस्कान ने ‘मन की बात’ के सौवे एपिसोड को देखने का कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिकों के साथ आयोजित किया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर की ‘कोशिश एक मुस्कान लाने की’ समाजसेवी संस्था ने शहर के केबुल टाऊन स्थित ‘केबुल वेलफेयर क्लब’ में ‘ सामूहिक ‘ मन की बात ‘  सुनने   का  आयोजन किया। इस आयोजन में  पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बड़ी तन्मयता के साथ सुना। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ‘कोशिश एक मुस्कान लाने की’ समाजसेवी संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कार्यक्रम के पश्चात न्यू इस्पात मेल के संपादक एवम वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय ने मन की बात को अनूठा कार्यक्रम बताया और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड पूरा कर लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सामान्य लोगों द्वारा निःस्वार्थ भाव से चलाए गए समाजसेवा के कार्यों को सराहना उनसे बात करना यह अनूठा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के इस बात का भी जिक्र किया की ‘ मन की बात’ कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है।’

जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है। यह अपने आप में किसी कार्यक्रम के प्रति निष्ठा को दिखाता है।कार्यक्रम के संपन्न होने  पर ‘कोशिश एक मुस्कान लाने की’ के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में  मुन्ना अग्रवाल, बीरेंद्र सिंह, वरुण कुमार,निर्भय सिंह,राजीव कुमार, हवलदार बिरजू, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, हवलदार विजय, अवधेश कुमार, सुभाष कुमार,  जगदीश कुमार, आर बी सिंह, रामाकांत सिंह, निर्भय सिंह, कुंदन चंद्रा, अखंड प्रताप सिंह, भगवती सिंह, राम रेखा सिंह, बच्चा सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह, बन्टी सिंह गिल, रविन्द्र सिंह गिल, रामस्वरूप सिंह, राजेश सिंह ‘बम’ गोविंद राव, कंचन दा, सुभाष जी, सत्येन्द्र सिंह, रवि शंकर सिंह, लालचंद सिंह, अमर सिंह, उमेश सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, राजा अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---