जादूगोड़ा के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस दिवस बच्चों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जादूगोड़ा के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस दिवस काफी धूमधाम से बच्चों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रेडक्रॉस दिवस मनाने के महत्व के जानकारी दी। बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के पेंटिंग कर छात्र छात्राओं को जागरूक भी किया गया। साथ ही रेडक्रॉस दिवस के मनाने का कारण को भी बताया गया ।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

रेड क्रॉस के विशेषता में यह जानकारी दी गई कि यह संस्था का काम ही सेवा धर्म है बिना किसी भेदभाव के यह संस्था लोगों को मदद करती है। इस संस्था का एक महत्वपूर्ण काम है रक्तदान महादान। इस दिन काफी जगह रक्तदान का भी आयोजन होता है एवं कई लोगों की इससे जीवनदान भी मिलती है। सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या अंजू दास के नेतृत्व में हुआ।

डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह, राजीव रंजन, धर्मेंद्र कुमार, बबीता सिंह, मीना साहू, विजय नारायण राय, सीमा दास, सुनीता, निकुंज हेंब्रम, खिरोदा साहू एवम् विद्यालय सभी शिक्षक और शिक्षिकाये मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के पीआरओ (पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) यश राज की भूमिका अभिन्न थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---