400 करोड़ में बनी कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे सीएम हेमंत सोरेन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि कांके के सुकुरहुट्टू, कदमा में रिनपास की 23.5 एकड़ जमीन पर लगभग 400 करोड़ की लागत से टाटा ट्रस्ट की ओर से अस्पताल बनाया गया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अस्पताल में ओपीडी का संचालन बीते साल अक्तूबर से ही किया जा रहा है। अब विधिवत संचालित होगा। कैंसर मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में फिलहाल लगभग 82 बेड पर भर्ती की सुविधा होगी। वहीं अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 14 ऑपरेशन थिएटर के साथ फिलहाल 28 बेड के आईसीयू एवं ब्लड बैंक भी संचालित किए जाएंगे।

बता दें कि नवंबर 2018 में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और टाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रतन टाटा ने रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया था। जिसे डेढ़ साल में संचालित किया जाना था। कहा गया था कि यह अस्पताल 302 बिस्तरों वाला होगा, जिसमें 50 प्रतिशत बेड राज्य के मरीजों के लिए होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट