अब भोजपुरी में पवन सिंह संग गर्दा उड़ाएंगी आकांक्षा पुरी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आकांक्षा पुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा मानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्में की हैं। इसके साथ वह टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं। सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में उन्होंने देवी पार्वती का रोल किया था। उन्होंने टीवी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में हिस्सा लिया और उसकी विनर बनी थीं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

हालांकि शो खत्म होने के बाद मीका सिंह और आकांक्षा ने यह कहकर हैरान कर दिया था कि उनकी शादी की कोई योजना नहीं है और अच्छे दोस्त हैं। इस बीच अब आकांक्षा पुरी भोजपुरी इंडस्ट्री में लटके-झटके दिखाती नजर आएंगी।

आकांक्षा को पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में देखा जा सकेगा। ‘लालीपॉप लागेलू’ फेम एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है कि आकांक्षा के साथ गाने की शूटिंग कर ली है। पवन सिंह इससे पहले भी कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ म्जूयिजक वीडियोज से धूम मचा चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट