Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अगले 4 दिनों में 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा…अभी और सताएगी गर्मी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में सोमवार को मौसम बदला। रांची के कुछ हिस्सों में दोपहर के दौरान बूंदाबांदी हुई। इनमें कोकर, टाटीसिलवे-नामकुम और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके बावजूद अभी और गर्मी सताएगी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि  राज्य में अगले चार दिनों के दौरान संताल और राज्य के पूर्व भागों में हल्के बादल छा सकते हैं। कहीं-कही तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने का पूर्वानुमान है। पलामू समेत राज्य के शेष भागों में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दोपहर बाद आसमान में बादल उमड़े और जगह-जगह छिटपुट बारिश हुई। वहीं, राज्य के अंदर बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ और आसपास के जिलों में दोपहर बादल हल्के बादल छाए हुए थे। इन जिलों के कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है।

पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों के तापमान में कमी आयी है। पलामू में गर्मी बनी हुई है। यहां मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.6 राज्य में सबसे अधिक रहा। रांची का अधिकतम 38.2 और न्यूनतम 24.0 दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों के दौरान संताल और प. बंगाल से सटे इलाकों पर हल्के बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बावजूद राजधानी रांची में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसलिएकहा जा सकता है कि अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator