Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गूगल पर सर्च किया How To Hang! फिर युवक ने पत्नी और बेटी को मारकर कर ली खुदकुशी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क :  दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक DMRC में सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाले 45 साल के सुशील ने घर के अंदर 40 साल की अपनी पत्नी अनुराधा और 6 साल की बेटी अदिति की चाकू मारकर हत्या कर दी. बाद में सुशील ने घर में  फंखे से फांसी पर लटक कर सुसाइड कर लिया.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें तीन लोगों के शव मिले. पुलिस के मुताबिक सुशील का शव फंदे से लटका मिला. वहीं पूर्व विनोद नगर डिपो में डीएमआरसी में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. वहीं उसकी पत्नी अनुराधा और बेटी के शरीर पर चाकू के जख्म मिले हैं.

फिलहाल पुलिस विभाग के आलाधिकारी और फरेंसिक की टीमें भी घटना स्थल का मुआयना कर रही हैं. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि मृतक सुशील ने परिवार के सदस्यों की हत्या की, बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की थी लेकिन वह बच गया. अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने घर को सील कर सबूतों को जुटाना शुरू कर दिया है.

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator