Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

छोटे पर्दे पर वापसी को तैयार टीवी की ‘सीता’…जल्द दिखेगी इस धारावाहिक में

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया फिर एक बार छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। दीपिका ने यूं तो तमाम फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है लेकिन ‘रामायण’ सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ। दीपिका चिखलिया के कमबैक वाला टीवी शो नजारा चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी और ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

दीपिका चिखलिया के धारावाहिक के बारे में एक बात जो साफ है वो ये कि इसका प्रसारण इस साल के अंत से पहले शुरू कर दिया जाएगा। बाकी डिटेल्स धीरे-धीरे सामने आती जाएंगी। बता दें कि पिछले दिनों दीपिका चिखलिया उस वक्त अचानक चर्चा में आ गई थीं जब उनकी गेरुआ कपड़ों में फोटो सामने आई। लोग कयास लगाने लगे थे कि शायद वह फिर एक बार सीता के किरदार में पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

रामानंद सागर के शो में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो चुकीं दीपिका चिखलिया फिल्म ‘सुन मेरी लैला’, ‘रुपये दस करोड़’, ‘घर का चिराग’ और ‘खुदाई’ जैसे टीवी धारावाहिकों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

फिल्म ‘चीख’ और ‘रात के अंधेरे में’ में उन्होंने इतने बोल्ड रोल प्ले किए थे कि हर कोई हैरान रह गया। लोगों को यह लगने लगा था कि दीपिका बी ग्रेड एक्ट्रेस हैं, क्योंकि लोगों ने यह फिल्में देखी थीं, इसीलिए दीपिका ने जब सीता का रोल किया तो शुरू में इसका विरोध भी हुआ था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator