Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूरे होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 9 वर्ष की उपलब्धि अद्भुत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूरे होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 9 वर्ष की उपलब्धि अद्भुत है। आजादी के बाद भारत ने जितनी तरक्की 2013 के पहले की है उतनी ही तरक्की भारत ने इन 9 वर्षों में की है। इन 9 वर्षों में सेवा, सुशासन और कल्याण के अनेक कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

सांसद महतो ने कहा भाई नरेंद्र मोदी की सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार करने के लिए अपना सारा कुछ झोंक दिया है। जहां देश एक  ओर विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है तो वहीं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दहलीज पर खड़ा है। धारा 370 को हटाने से लेकर भव्य राम मंदिर के निर्माण एवं विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती दखल ने इस बात को साबित कर दिया है कि भारत असीमित क्षमता वाला देश है और यह पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकता है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आज भारत आंतरिक एवं वाह्य रूप से पूरी सुरक्षित है। इस अवसर पर सांसद महतो ने प्रधानमंत्री सहित उनके समस्त सहयोगीयों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी है और बधाई दी है एवं कहा कि आने वाले वर्षों में भारत प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था वाला पूर्णतया आत्मनिर्भर देश बनेगा बल्कि विश्व गुरु का दर्जा भी हासिल करेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator