Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

डरावने सपने क्यों करते हैं परेशान, जानें क्या है कारण

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क :  रात में सोने के वक्त कुछ लोगों को डरावने या बुरे सपने आते हैं. जिसे नाइटमेयर्स भी कहते हैं. कई बार इसके चलते नींद टूट जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस तरह के सपने आते क्यों हैं. क्या दिमाग से इसका कोई संबंध है या फिर बुरे सपने यूं ही आ जाते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि हम दिनभर जो कुछ भी सोचते हैं या हमारे आसपास जो भी घटित होता है, वे सपने में दिखाई देते हैं. मतलब सपने ब्रेन की एक्टिविटी का एक हिस्सा है. जिसमें इमोशंस और यादों का कंसॉलिडेशन होता है. यानी यह मस्तिष्क की सामान्य प्रक्रिया है. आइए जानते हैं डरावने सपने आने का क्या कारण  होता है.

क्यों आते हैं डरावने सपने

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

साइंटिस्ट के अनुसार, डरावने या बुरे सपने आने का कारण अभी भी एक रहस्य है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है इनके आने का क्या कारण है, लेकिन मस्तिष्क पर हुए स्टडीज में कई ऐसी चीजों का पता चला है जो डरावने सपनों का कारण बन सकती है. दिमागी टेंशन भी इस तरह के सपने का कारण हो सकती है. स्कूल या काम के बारे में ज्यादा चिंता करने वालों में दूसरों के मुकाबले ज्यादा डरावने सपने आने की प्रॉब्लम देखी गई है। इन्हें जीवन में कई बड़े परिवर्तन, किसी अपने की मौत जैसे बुरे सपने आ सकते हैं.

बुरे सपनों से रैपिड आई मूवमेंट स्लीप का संबंध

रैपिड आई मूवमेंट , नींद का एक फेज है, जो तेजी से आंखों की मूमेंट, दिल की धड़कनों में अनियमितता और सांसों को बढ़ाने का कारण हो सकती है. हार्वर्ड के रिसर्चर ने बताया कि बुरे सपने तब आते हैं जब की अवधि लंबी होती है. इसके कई और भी कारण हो सकते हैं. तनाव, चिंता, अनियमित नींद, दवाईयों का सेवन, मेंटल डिसऑर्डर भी डरावने सपने का कारण हो सकते हैं. पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर  को भी इसका कारण पाया गया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator