Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

शादी के 10 दिन बाद ही नई नवेली दुल्‍हन ने दिया बच्‍चे को जन्‍म…..मच गया कोहराम

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : यूपी के कानपुर देहात में एक नई नवेली दुल्‍हन ने शादी के 10 दिन बाद ही बच्‍चे को जन्‍म दे दिया। इसके बाद ससुराल में कोहराम मच गया। पति ने बच्‍चे को अपनाने से इनकार कर दिया है। मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शादी के दस दिन बाद ही नई नवेली दुल्‍हन ने अस्‍पताल में एक बच्ची को जन्‍म दिया तो जंगल में आग की तरह इसकी चर्चा गांव में फैल गई।

मामले की जानकारी होने के बाद उसके पति और ससुरालीजनों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 15 मई 2023 को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। चौथी की विदा के बाद मायके आई युवती को 25 मई को पेट दर्द होने पर उसको परिजन अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया था,लेकिन कुछ ही देर में मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। मामले की जानकारी होने पर उसके पति व ससुराली जनों ने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator