Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केजरीवाल सरकार यदि डीटीसी कर्मचारियों की 3 महीने से रुकी हुई पेंशन तुरंत प्रभाव से जारी नही करेगी तो प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी – हरी शंकर गुप्ता

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट– सिद्धार्थ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री हरी शंकर गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की असंवेदनशीलता के कारण डीटीसी के 14000 रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से पेंशन नही मिलना और पिछले कई वर्षों से दिल्ली के पेंशनधारियों को मेडिकल भत्ता पूरी तरह से बंद करना गरीब वृद्धों के खिलाफ कार्यवाही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने तुरंत डीटीसी कर्मचारियों की पेंशन जारी नही की तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी धरना देकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

हरी शंकर गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का दृष्टिकोण पिछले सालां में बदला गया है, दिल्ली को अनाथ छोड़कर विकास की ओर ध्यान देने की बजाय जहां एक ओर केजरीवाल प्रतिद्वंदी राजनीति के तहत बेबुनियाद अधिकारों की लड़ाई में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर वे अन्य राज्यों राजनीतिक जमीन तलाशने में भी व्यस्त है। उन्होंने कहा कि 30-30 वर्ष से रिटायर्ड कर्मचारियों को पेन्शन नही मिलेगी तो उनका खर्चा कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि वृद्ध डीटीसी कर्मचारी परिवहन मंत्री कैलाश गहलोट सहित अलग-अलग मंत्रियों के दरवाजे खटखटा रहे है परंतु इनकी पेंशन जारी करने के संबध में कोई नही सुन रहा है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उन्होंने कहा कि यही नही दिल्ली सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली एक भी नई पेंशन लागू करना केजरीवाल सरकार विफलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि यदि तुरंत प्रभाव से पेंशन लागू नही की गई तो केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज यदि दिल्ली में कांग्रेस की शीला सरकार होती तो पेंशन की समस्या पैदा नही होती, क्योंकि कांग्रेस हमेशा कर्मचारियों व पेंशन धारियों के हित में काम करती है।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 नरेश कुमार ने कहा कि 80-85 वर्षीय डीटीसी रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पेंशन की मांग के लिए दर-दर भटक रहे है परंतु केजरीवाल सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत दिल्ली देहात के होने के बावजूद इन 30 वर्षों से पेंशन ले रहे डीटीसी कर्मचारियों की 3 महीनों से रुकी पेंशन पर कोई ध्यान नही दे रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी डीटीसी कर्मचारियों के पेंशन बंद हुई थी तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आंदोलन चलाने के बाद केजरीवाल ने तुरंत प्रभाव से रुकी हुई पेंशन जारी की थी।

हरी शंकर गुप्ता ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा पूर्वी दिल्ली में कैम्पस के उदघाटन पर कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर श्रेय लेने की होड़ में भाजपा और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिंदाबाद और हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि 2006 में कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विकास करने की दिशा में पूर्वी दिल्ली कैम्पस की नींव रखी थी। यह दुखद है कि आज अरविन्द केजरीवाल ने इस मौके पर कांग्रेस अथवा शीला जी का जिक्र तक नही किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator