Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर की भीषण गर्मी को देखते हुए चैम्बर ने उपायुक्त से निवेदन करते हुये स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को एक सप्ताह और बढ़ाने के लिये किया आग्रह

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर में पड़ रही भीषण गर्मी की ओर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का ध्यानाकृष्ट कराते हुये आग्रह किया है कि बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों को एक सप्ताह और आगे तक बढ़ा दिया जाय। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष ने कहा कि जमशेदपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है और इसके बावजूद कुछ स्कूलों के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद उनके स्कूल खुल चुके हैं और कुछ स्कूलें एक दो दिनांे के अंदर खुलने वाले हैं।  इस असहनीय गर्मी में माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने में इच्छुक नहीं होते हैं और उनकी पढ़ाई अधूरी रह जाती है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बच्चे इस असहनीय गर्मी को सहन नहीं कर पाते हैं और अधिकांश देखा गया है कि स्कूलों में असहनीय गर्मी से उनकी तबीयत बिगड़ जाती है और कभी-कभी यह बच्चों की जिंदगी में जोखिम भरा साबित होता है।  इसलिये उपायुक्त महोदया के द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुये स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को एक सप्ताह और आगे बढ़ाने का निर्देश सरकारी और निजी स्कूलों को देकर अभी खुले हुये स्कूलों को बंद करा दिया जाना चाहिए। जिससे स्कूलों में पढ़नेे वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत प्रदान हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator