Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मध्यप्रदेश में भाजपा को झटका, कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ‘‘आप’’ में शामिल

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। भाजपा के कद्दावर नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे अखंड प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित अखंड प्रताप सिंह को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में टोपी और पटका पहनाकर उनको ‘‘आप’’ परिवार में शामिल किया। अखंड प्रताप सिंह तीन बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि अखंड प्रताप सिंह को आने से मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।

“आप” के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। आज मध्य प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री और तीन बार विधायक रहे चुके अखंड प्रताप सिंह आप आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। अखंड प्रताप सिंह ने तीन बार मध्य प्रदेश विधानसभा में टीकमगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इनके पिता ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस मौके पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अखंड प्रतात सिंह ने ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि अच्छे को बुरा साबित करना दुनिया की पुरानी आदत है। आज कुछ लोग आम आदमी पार्टी पर इसलिए उंगली उठाते हैं, क्योंकि “आप” का देश में कोई मुकाबला नहीं है। आम आदमी पार्टी इस देश के जन-जन में बस गई है। मैंने जब भी चुनाव लड़ा है तो कभी भी सत्ता दल से नहीं लड़ा। वही पार्टी सत्ता में आई है जिससे मैंने चुनाव लड़ा है।

पिता स्वर्गीय पन्नालाल यादव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के चलते अखंड प्रताप सिंह को जन्म से ही राजनीति में रूचि थी। उन्होंने शासकीय सेवा छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया। वह जनपद पंचायत पलेस के उपाध्यक्ष अध्यक्ष, 1977 में छटवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित एवं 1978 में प्राक्कलन समिति के सदस्य रहें। 1978 में मध्य प्रदेश जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, मध्य प्रदेश कांग्रेस (अर्स) के प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग संगठन, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, मध्य प्रदेश यादव महासभा, आदर्श शिक्षा समिति टीकमगढ़ एवं बुन्देलखण्ड किसान संरक्षण संस्था के अध्यक्ष, बुंदेलखंड विकास मंच के संयोजक, 1993 में दसवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन विभाग रहें।

1996 में रेलवे उपभोक्ता सलाहकार मंडल मुंबई के सदस्य, 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए खजुराहो संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी, मध्य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी संभाग सागर एवं जिला टीकमगढ़ के सदस्य भी रहें। उन्होंने कई शिक्षा संस्थाएं शुरू करने में अग्रणी भूमिका निभाई। इसके अलावा किसानों और मजदूरों के आंदोलनों का नेतृत्व भी किया। अखंड प्रताप सिंह मार्केटिंग सोसायटी जतारा एवं सहकारी समिति जेवर में पदाधिकारी रह चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator