टाटा मोटर्स एक्सल कर्मचारी सुजीत कुमार नंदी को सेवा निवृति पश्चात परंपरानुसार यूनियन कमिटी मेंबर शैयद मनोउवर के नेतृत्व में फेयरवेल में उपहार देकर भव्य विदाई दी गई

By Akash

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टाटा मोटर्स में एक्सेल फैक्टरी के एन.पी.आई डिपार्टमेंट के लाइन थ्री के कर्मचारी सुजीत कुमार नंदी के रिटायरमेंट पर एक्सेल कैंटीन में फैरवेरल कार्यक्रम का आयोजन टाटा मोटर्स यूनियन के डिपार्टमेंट के कमेटी मेंबर सैयद मनोहर के नेतृत्व में किया गया सभी कर्मचारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता प्रदान किया एवं उपहार स्वरूप सूटकेस घड़ी इंडक्शन चूल्हा मोमेंटो एवं मिठाई लेकर उनका अभिनंदन कर विदाई दी, कार्यक्रम में उपस्थित सभी अफसरों एवं कर्मचारियों ने नंदी दा के कार्यों एवं व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की नई पारी की शुरुआत करने की कामना की।

इसके बाद डिपार्टमेंट के 4 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया जिसमें 50 बार रक्तदान करने वाले श्री सी इस शर्मा, 49 बार रक्तदान करने वाले संदीप मारवा 26 बार रक्तदान करने वाले सतपाल सिंह 26 बार रक्तदान करने वाले विकास शर्मा को बुके प्रदान कर अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया, इस बाद सभी कर्मचारियों ने रिटायरमेंट प्राप्त सुजीत कुमार नंदी जी को कार में बैठा कर उन्हें घर तक पहुंचाया जहां उनके घर पर उनके परिवार के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया और सभी कर्मचारी साथियों को मिठाई खिलाया ।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

एक्सल डिवीजन के कमेटी मेंबर शैयद मनोउवर के नेतृत्व में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम में डीजीएम टी ए राव, डीजीएम बावकर ,डीजीएम सुभाष सिंह, सीनियर मैनेजर ए सरकार, सीनियर मैनेजर पिंकु साहा, सीनियर मैनेजर बबलू साव, विवेक कुमार,हरदीप सिंह, के.के. तिवारी,सेन दा ,एस के मुखर्जी, अशोक सिंह, एस के शर्मा, नागी, सलीम जावेद, जय कुमार, राजेश प्रसाद रवि उपाध्याय,एस एन सिंह सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---