Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बेबी देवी ने हेमंत कैबिनेट के नए सदस्य के रूप में लिया शपथ; राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : बेबी देवी ने हेमंत सरकार के 11वें मंत्री के रुप में शपथ लिया है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन पहुंचने से पहले बेबी देवी ने झामुमो प्रमुख गुरुजी शिबू सोरेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री बनाने का फैसला शनिवार को लिया. जिसके बाद आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे. मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेबी देवी को बधाई दी.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल नहीं हुए. हालांकि वो राजभवन पहुंचे थे, लेकिन नाराज होकर राजभवन गेट से ही वापस लौट गए. राजभवन की कार्यशैली से नाराज होकर वो लौटे. लौटने के दौरान उन्होंने जमकर भरास निकाली.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator