Dr Abhishek Child Care

विधायक सरयू राय के बारिडीह स्थित कार्यालय में रामार्चा पुजा का हुआ आयोजन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में रामार्चा पुजा का आयोजन हुआ. प्रातः 08ः30 बजे से पुजा प्रारंभ हुई. बतौर मुख्य यजमान विधायक सरयू राय थे और उनके साथ 150 से अधिक महिलाएँ, भाजमो पुरूष कार्यकर्ता समर्थक पुजा में बैठे थे. पूजा कराने वाले पुरोहितों ने बताया की प्रत्येक वर्ष गुरूपुर्णिमा के दिन इस पूजा का आयोजन होता है. पाँच आवरण में पुजा हुई. यह पुजा का महत्व बहुत अधिक बताया गया है. पूजा करने से अधिक फल प्रसाद ग्रहण करने से और प्रसाद का वितरण करने का होता है. यह पूजा तीनों तापो को हरने वाली है एवं चारो पुरुषार्थों ‘‘ अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष को प्रदान करने वाली है.

इस पुजा में भगवान राजा राम, उनके परिवार सहित 33 कोंटी देवी- देवता की पुजा-अराधना की गई. पुजा का समापन 04ः30 बजे हवन के पश्चात संपन्न हुआ. बिहार से आए  पुरोहित गौरी कांठ ठाकुर, स्थानीय पुरोहित विनोद पांडेय, धंजी पांडेय सहित अन्य पुजारियों ने पुजा संपन्न कराया.  पुजा में भाजमो के तमाम कार्यकर्ता, समर्थक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु, पुजारी  शामिल हुए.

कल सावन के पहले दिन प्रातः 07ः30 बजे से बारिडीह कार्यालय में भगवान शंकर का रूद्राभिषेक होगा. तत्पश्चात 12ः30 बजे से प्रसाद का वितरण होगा जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा। पूजन कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र तिवारी, शैलेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह पप्पु, राम नारायण शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, कविता परमार, मंजु सिंह, उदेय सिंघदेव, विजय महतो, अरूण सिंह, रविंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, जगन्नाथ साही, हरेराम सिंह, सुधीर सिंह सहित भाजमो प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो लोग उपस्थित हुए.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator