SBI-ATM से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं लगेगा: बैंक 28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
SBI-ATM से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं लगेगा:बैंक 28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : SBI ने 28 से 30 सितंबर तक अपने ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक कर्मचारी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढे : मुख्य सचिव और गृह सचिव को अवमानना का नोटिस

90% बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल, कामकाज पर पड़ेगा असर

Sunrise Enclave

हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियन्स शामिल होंगी, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं।

यूनियन्स का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

रविवार 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे

28 सितंबर से शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान आम जनता को पैसे निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कामों में परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने रविवार, 27 सितंबर को सभी पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खुले रहने का आदेश दिया है।

बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सरकार ने कभी भी बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग का वादा नहीं किया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि यह मांग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से एकतरफा उठाई थी और दोनों पक्षों के बीच इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---