Dr Abhishek Child Care

मणिपुर में हो रही हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देशभर में प्रचंड विरोध-प्रदर्शन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ दिल्ली( रिपोर्ट सिद्धार्थ)- मणिपुर में हो रही हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने देशभर में राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रचंड विरोध प्रदर्शन कर ‘‘आप’’ ने मणिपुर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला। इस दौरान पूरी दिल्ली के भारी तादात में लोग शामिल हुए। साथ ही, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उड़िसा, मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में ‘‘आप’’ समर्थकों ने भारी विरोध प्रदर्शन कर भाजपा की केंद्र सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान भाजपा हटाओ-देश बचाओ, मोदी तेरे राज में-मणिपुर जल गया आग में, केजरीवाल को लाना है-भाजपा मुक्त भारत बनाना है, जैसे तमाम नारे देशभर में गूंजे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने शाम को जंतर-मंतर पर कैंडल जलाकर मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना भी की।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आज पूरे देश से यह आवाज उठ रही है कि मणिपुर में हुई दरिंदगी पर पीएम मोदी को चुप्पी तोड़ देनी चाहिए या फिर उनको अपनी गद्दी छोड़ देनी चाहिए। पूरे देश में लोग कह रहे हैं कि मोदी जी को वोट मांगने के लिए पूरे देश में जाने और विदेशों में घूमने का मौका मिल जाता है, लेकिन मणिपुर पर वो छुप कर बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं, संसद में मणिपुर के लोगों की आवाज उठाने पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। यह देश संजय सिंह का निलंबन वापस मांग रहा है। प्रधानमंत्री डरें नहीं, संसद में सामने आएं और मणिपुर में शांति बहाली की कार्य योजना के बारे में देश को बताएं।

‘’आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आज मणिपुर के लोग बड़ी पीड़ा से गुजर रहे हैं। भाजपा से कहना है कि यह देश जहां पर भी बेटियों की आबरू पर संकट आता है, उस पर चर्चा करना चाहता है। अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि चुप्पी साध कर मणिपुर के दर्द को नजरअंदाज कर देंगे तो यह देश में संभव नहीं है। देश ने मोदी जी को नौ साल मौका दिया है। मोदी जी ने नारा लगाया था कि बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार। मोदी जी को मणिपुर-तमिलनाडु में जाकर वोट मांगने और विदेशों में घूमने का मौका मिल जाता है, लेकिन आपका 56 इंच का सीना मणिपुर की घटना पर कहा चला गया। प्रधानमंत्री कहां छुप कर बैठे हुए हैं। भाजपा के पास अब बहाना नहीं बचा है।

अंग्रेजों को भी यही लगता था कि उसके राज में सारी ताकत उसके पास है, लेकिन इसी देश के लोगों ने उनका अहंकार तोड दिया और अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। पूरे देश से आवाज उठ रही है कि अगर मणिपुर के लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ और शांति स्थापित नहीं हुई, मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दिया, प्रधानमंत्री संसद में जवाब नहीं दिए, तो देश के लोग मोदी सरकार को भी उखाड़ फेकेंगी। यह इंडिया इंडियन मुजाहिद्दीन वाला इंडिया है। अगर मोदी जी की सत्ता के संरक्षण में देश के लोगों के पेट और इज्जत पर लात मारा जाता रहेगा, तो इस देश की जनता इंडिया को जिताने और मोदी को हराने जा रही है। इसलिए मोदी जी डर रहे हैं।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि मणिुपर को लेकर पूरे देश की जनता में भारी रोष है। आज देश की स्थिति यह है कि अगर कोई संसद में प्रधानमंत्री से सवाल करता है तो उसको सस्पेंड कर दिया जाता महिलाओं की आवाज उठाना क्या गलती है। आज पूरा देश उनके साथ है। मोदी जी को देश के लोगों ने जनादेश दिया है, उनको मणिपुर जाकर आरोपियों को सबक सिखाना चाहिए। लेकिन मोदी जी विपक्ष की आवाज दबाने में लगे हुए हैं। मोदी जी के कहने और करने में बहुत फर्क है।

“आप’’ के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि इस देश में महिला के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहा है। मणिपुर की जनता ने बहुत बर्दाश्त किया है। जब से मणिपुर जल रहा है, तब से लेकर आज तक प्रधानमंत्री आठ देशों में जा चुके हैं, लेकिन मणिपुर में न तो मोदी जी गए और न तो उस पर एक शब्द बोले ही हैं। मोदी जी मौन हो गए हैं। जबकि वो बहुत बढिया भाषण देते हैं। मणिपुर के लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। मणिपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री की भी है। मणिपुर के सीएम के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए।

इस दौरान विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि जब से केंद्र में गूंगी-बहरी सरकार आई है, तब से देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हमें आज चौथी पास राजा के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। जिसको विदेश घूमने और अपने आप को चमकाने का इतना लालच है कि वो अपने देश की बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर मौन धारण करके बैठ गया है। प्रधानमंत्री को देश की बेटियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। देश की बेटियों की सुरक्षा की मांग करने वालों को संसद से बाहर का रास्ता दिखाया जाता देश की सेवा करने वाले फौजी की पत्नी की नग्न हालत में परेड कराई जाती है, मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिए। निर्भया कांड के दौरान पूरा देश इकट्ठा हुआ था, आज मणिपुर की बेटियों के लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा और केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकना है, जो इस मामले पर मौन है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator