इस तारीख से शुरू होंगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी की रस्में, सामने आई शादी की हर डिटेल!

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क:  रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की उदयपुर में इसी महीने शादी होने वाली है. शादी का इवेंट उदयपुर में 23 और 24 सितंबर को होगा. इसमें कई बड़ी हस्तियां जुटेंगी. इसी अनुसार बुकिंग की जा रही है. हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है. बता दें के कुछ हफ्तों पहले परिणीति चोपड़ा उदयपुर आई थी और यहां शादी को लेकर विजिट किया था. यहां के प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की थी और उदयपुर के बारे में जानकारी प्राप्त की थी. परिणीति जयपुर भी गई थीं और वहां भी शादी के इवेंट के लिए विजिट की थी.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति और राघव ने शादी के लिए उदयपुर की सितारा होटल को बुक किया है. उनके शादी का इवेंट लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे और मेहमानों को यहीं ठहराया जाएगा. दोनों सितारा होटल में बुकिंग हो चुकी है और इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी है. बताया जा रहा है कि इस शादी में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे आएंगे. उदयपुर में इवेंट की बात करें तो हालही में G20 की पहली बैठक उदयपुर में हुई थी. इसके अलावा अंबानी परिवार का शादी समारोह भी यहीं हुआ था. इसके अलावा भी कई बड़े इवेंट उदयपुर में हो चुके हैं.

राघव और परिणीति की शादी 23 और 24 सितंबर को होगी. बताया जा रहा है की मेहमानों के आने का सिलसिला 22 से शुरू हो जाएगा. 23 सितंबर से मेहंदी, हल्दी और संगीत के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. बता दे कि परिणीति और राघव की 13 मई को दिल्ली में रिंग सेरेमनी हुई थी और अब उनकी शादी हो रही है जिसमें कई नामचीन लोग शामिल होने के लिए आएंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---