टाटा बक्सर ट्रेन परिचालन को इस्तेमाल कर रहे है सांसद विद्युत महतो – अप्पू तिवारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  टाटा बक्सर ट्रेन का अबतक परिचालन नही होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया साथ ही  यह भीं कहा की लगभग 10 वर्षो से संगठित भोजपुरी संगठनों द्वारा बार बार सांसद विद्युत महतो से मुलाकात कर पत्राचार के माध्यम से आग्रह करते है की टाटा पटना साउथ बिहार या टाटा दानपुर सुपर फास्ट ट्रेन को दानपुर से बक्सर तक चलाने की कृपा करे और पर्व त्योहार आने पर जैसे दुर्गापूजा, दिवाली और आस्था के महापर्व छठ और होली पर्व पर अतिरिक्त ट्रेन सेवा बहाल करने की मांग करते है लेकिन स्थानीय सांसद इसे चुनावी मुद्दे बनाकर भोजपुरी भाषा भाषी को इस्तेमाल करते है और पेपर में एड की तरह एक पत्र की कॉपी दिखा खबर छपा सुर्खिया बटोर लेते है और शहर सांसद का गुणगान करने लगता हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही मुद्दे खत्म हो जाते है।

अप्पू तिवारी ने कहा की इस बार लोकसभा चुनाव से पूर्व ट्रेन का परिचालन टाटा नगर से बक्सर तक नही हुआ तो सांसद महोदय को इसका खमियाजा भुगतना होगा और उन भोजपुरी संगठनों के चरित्र हरण भी किया जाएगा जो चुनाव के समय दिखते है और क्षणिक लाभ लेकर समाज को कलंकित करते है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सांसद महोदय जी  टाटा से आरा तक का ट्रेन परिचालन आपके सौजन्य से नही हुआ है इसलिए इसका  श्रेय नही लीजिए , ये पुनीत कार्य आरा के सांसद आर के सिंह जी के पहल से हुआ है और आप कौन तरीके से आग्रह करते है या लोगो को दिग्भ्रमित करते है लेकिन आपके रवैए दुर्भाग्यपूर्ण हैं ।

भोजपुरी नव चेतना मंच जल्द ही इस गंभीर विषय को लेकर हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी और जन आंदोलन के माध्यम से टाटानगर से बक्सर ट्रेन सेवा का परिचालन शुरू कराने का कार्य करेगी ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---