Dr Abhishek Child Care

जमशेदपुर में कानून व्यवस्था लचर, अपराधी निरंकुश : दिनेश कुमार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर में अपराध के बढ़ते वारदातों को चिंताजनक बताते हुए भाजपा ने चिंता जाहिर किया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय में गुरुवार को प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए सरकार का ध्यनाकृष्ट किया है। भाजपा नेता ने कहा की जमशेदपुर में अपराधकर्मियों का मनोबल सातवें आसमान पर है।

दिन के उजाले में सरेराह छिनताई, गोलीकांड के वारदात आम हो चुके हैं। शहर में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। चिकित्सकों से लेकर पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं और अभियुक्त पुलिस की गिरफ़्त से दूर हैं। सोनारी में बीते कल भाजपा नेता की कार पर घटित गोली चालन के वारदात को पुलिस की निष्कृयता का प्रतिफल बताते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। जमशेदपुर के नये पुलिस कप्तान के लिए परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन पर्व त्यौहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित माहौल मिले यह प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---