सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विधि-व्यवस्था, ट्राफिक व्यवस्था, अतिक्रमण के मुददे को लेकर जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशाल, भा.पु.से. से की मुलाकात

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से. से मुलाकात कर उनसे शहर की विधि-व्यवस्था, ट्राफिक व्यवस्था, बाजारों एवं सड़कों में अतिक्रमण को लेकर उनके कार्यालय में मुलाकात की।  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि चैम्बर की नई कमिटि ने वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री किशोर कौशल, भा.पु.से. से उनके उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।  इस दौरान चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर में पर्व-त्योहार के आगमन पर विधि-व्यवस्था को बनाये रखते हुये चोरी, छिनतई, डकैती, लूटपाट इत्यादि पर अंकुश लगाने, सड़कों में ट्राफिक व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाने, शहर के मुख्य बाजारों विशेषकर साकची, बिष्टुपुर में सड़कों का अतिक्रमण से आम आदमी को होने वाली परेशानियों तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की।  वरीय आरक्षी अधीक्षक ने चैम्बर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर पुलिस प्रशासन ध्यान देकर कार्रवाई करेगा। प्रतिनिधिमंडल में नवनिर्वाचित टीम के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल कुमार रिंगसिया आदि उपस्थित थे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---