झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का हुआ रंगारंग आगाज

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का रंगारंग आगाज हुआ. मरांग गोमके की धरती पर झारखंड की बेटी ने हैट्रिक लगाई और भारत का परचम लहराया. मरांग गोमके जयपाल सिंह की धरती पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल रहीं भारत की बेटियों ने जीत का परचम फहरा दिया है. शुक्रवार को झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 7-1 से पराजित किया.

यह भी पढ़े : Bank से 100 करोड़ का लोन लेने के बाद दंपति हुए अमेरिका फ़रार…CBI जांच शुरू

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

भारतीय टीम की ओर से खेल रहीं झारखंड की तीन बेटियाें ने भी मैच में शानदार प्रदर्शन किया. खास कर संगीता कुमारी ने, जिसने तीन गोल किये. संगीता ने मैच के 29वें मिनट में एक, जबकि 45वें मिनट में लगातार दो गोल किये. संगीता के अलावा सलीमा टेटे ने 15वें मिनट में एक गोल किया. झारखंड की इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा मोनिका (सातवें), दीपिका (40वें) और लालरेमसियामी (52वें मिनट) ने एक-एक गोल किये. थाईलैंड की ओर से एकमात्र गोल मैच के 22वें मिनट में सामानसो सुमांसा ने किया.

इससे पूर्व, दिन के पहले मैच में जापान ने मलयेशिया को 3-0 से हराया. जापान के लिए ओकावा रिका ने 13वें मिनट, तोरियामा मइ ने 43वें मिनट और कोबायाकावा शिहो ने 54वें मिनट में गोल दागे. दिन के दूसरे मैच में कोरिया ने चीन को 1-0 से पराजित किया. कोरिया के लिए एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में एन सुजिन ने 18वें मिनट में किया.

मालूम हो कि भारत पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 की मेजबानी कर रहा है. मेजबानी का मौका राजधानी रांची को मिला है. मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच की शुरुआत 4:15 से हुई. उद्घाटन मैच में राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन और डीजीपी अजय कुमार सिंह ने शिरकत की. मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, समेत अन्य मंत्री अधिकारी भी पहुंचे थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---