Dr Abhishek Child Care

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘‘दीपावली टेªड फेयर’’ का आयोजन 6 एवं 7 नवंबर को

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘‘दीपावली टेªड फेयर’’ का आयोजन सोमवार एवं मंगलवार दिनांक 6 एवं 7 नवंबर को चैम्बर भवन में किया जायेगा।  इस संदर्भ में जानकारी देते हुये उपाध्यक्ष, व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी एवं सचिव भरत मकानी ने बताया कि महिलाओं में उद्यमिता एवं आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैम्बर के तत्वावधान में विगत कई वर्षों से टेªड फेयर का आयोजन किया जाता है।  इस वर्ष 6 एवं 7 नवंबर को इसका आयोजन चैम्बर भवन में किया जायेगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का आव्हान किया है।  इस आयोजन के माध्यम मोदी जी के इस आव्हान को आगे बढ़ाने का काम चैम्बर कर रहा है।  इस मेले में मुख्यतः कुम्हारों द्वारा तैयार मिट्टी के दिये एवं अन्य हस्त निर्मित सजावट के समान उपलब्ध होंगे।  जिससे न सिर्फ पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा अपितु शहर के लोगों को एक ही स्थान पर दीवाली से संबंधित सभी सामानों को क्रय करने की सुविधा मिलेगी।  उन्होंने बताया कि मेले में चादर, होम फर्नीशिंग, हस्त निर्मित पापड़-आचार, लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्ति, महिलाओं के लिये साड़ी, सलवार सूट, कुर्ती, घर की सजावट के साजो सामान, इलेक्ट्रीक स्कूटर, फर्नीचर, मिठाई, अगरबत्ती के अलावा दीपावली से संबंधित और भी सामान मेले में उपलब्ध होंगे।  मेले में शामिल होने वालों के रोज एक सरप्राईज गिफ्ट जीतने मौका कूपन के माध्यम से मिलेगा।  उन्होंने कहा कि मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

इस बार के दीपावली टेªड फेयर को एक अलग तेवर और कलेवर देने की तैयारी चल रही है।  उन्होंने बताया कि इस बार का टेªड फेयर निश्चित तौर पर अनूठा होगा। चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं महासचिव मानव केडिया ने चैम्बर सदस्यों एवं शहरवासियों से आग्रह किया है कि एक स्वस्थ एवं सार्थक माहौल में दीपावली की खरीददारी करने के लिये दो दिवसीय दीपावली टेªड फेयर में शामिल हों एवं वोकल फॉर लोकल के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।  इस टेªड फेयर के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया सक्रिय रूप से लगे हैं।  टेªड फेयर की संयोजक कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमन नागेलिया हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---