Dr Abhishek Child Care

यूपी में 12405 पदों पर बंपर मौके

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
यूपी में 12405 पदों पर बंपर मौके
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का मौका है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक और संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में 11,508 पद और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 897 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : ट्रैक पर आ धमका हाथी 45 मिनट तक थमी रहीं ट्रेनें

12,405 पदों पर होगी भर्ती

  • सहायक अध्यापक (शहरी क्षेत्र): 11,508 पद
  • सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी: 897 पद

भर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में होगी। इनमें आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर समेत अन्य जिले शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

सहायक अध्यापक (शहरी क्षेत्र) के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ BTC/दो वर्षीय BTC (उर्दू), विशिष्ट BTC, विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा, D.El.Ed, B.El.Ed या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा में से निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा TET पास होना जरूरी है।

सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी पद के लिए स्नातक के साथ BTC या D.El.Ed और TET पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापक पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

वहीं सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 1,000 रुपये
  • SC/ST: 500 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: 300 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-06 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतनमान मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Advertisement सेक्शन में जाकर View All पर क्लिक करें।
  3. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में विज्ञापन संख्या-05/2026 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. नोटिफिकेशन डाउनलोड कर अपनी योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
  5. योग्य होने पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म का अंतिम सबमिशन करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में पद, योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---