---Advertisement---

एमसीडी में ‘‘आप’’ की सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली पर देगी बोनस का तोहफा- अरविंद केजरीवाल

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट- सिद्धार्थ प्रकाश) : दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एमसीडी की ‘‘आप’’ सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने दीपावली की शुभकमनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर निगम के सभी ग्रुप डी, ग्रुप सी और ग्रुप बी नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा, जबकि पिछले तीन साल से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को 1200 रुपए मिलेगा। उन्होंने कहा कि जबसे एमसीडी में हमारी सरकार बनी है, लगातार अच्छे काम हो रहे हैं। 14 साल बाद अब सभी कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह मिलने लगी है। निगम के सभी कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। आपका ये भाई जब तक बेठक है, आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद एक के बाद एक अच्छे काम हो रहे हैं। हम सिस्टम को धीरे-धीरे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। नगर निगम में अब सभी कर्मचारियों को तनख्वाह हर महीने वक्त पर मिलने लगी है। दिल्ली के लोगों को पता है कि पहले एमसीडी के कर्मचारियों को अपनी तनख्वाह लेने के लिए धरने करने पड़ते थे। 14 साल बाद एमसीडी के कर्मचारियों को फिर से समय पर तनख्वाह मिलने लगी है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ‘‘आप’’ की सरकार ने एमसीडी के 6 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों को अब तक पक्का किया है। अब दिल्ली के हर गली-मोहल्ले में साफ-सफाई होने लगी है। हमारा मानना है कि जब कर्मचारी खुश होंगे तो वो मन लगाकर जनता के लिए काम करेंगे। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस त्यौहार के मौसम में एमसीडी के सभी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार ने फैसला लिया है कि निगम के सभी ग्रुप डी, ग्रुप सी और ग्रुप बी नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 7 हजार रुपए दिवाली बोनस के रूप मे दिए जाएंगे। साथ ही, पिछले तीन साल से लगातार काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को भी 1200 रुपए बोनस दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि सफाई कर्मचारी, चौकीदार, माली, बेलदार, वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, कैटल कैचर, रिक्शा कैचर, अर्दली, एलडीसी, यूडीसी के सभी कर्मचारियों का परिवार भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। आपका यह भाई जब तक बैठा है, आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरा निवेदन है कि बोनस के इस पैसे आप सभी अपने बच्चों के लिए मिठाई, नए कपड़े लेकर आना और अपने परिवार वालों को बोलना कि अरविंद केजरीवाल जी ने दीपावली पर हमारे लिए भिजवाए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपके परिवार को खूब खुशियां दें और आपके बच्चे खूब तरक्की करें। आपका परिवार स्वास्थ्य रहे। मेरी तरह से सभी कर्मचारी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---