---Advertisement---

Chhath Puja Special Trains: रांची से होकर अब चलेगी 5 छठ स्पेशल ट्रेन…जाने पूरी  जानकारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : छठ पूजा को मात्र छह दिन बचे हुए हैं। पूजा को लेकर रांची से चलने वाली ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। छठ पूजा को लेकर सभी आरक्षित श्रेणी की बर्थ हाउस फुल हो गई। ऐसी ही स्थिति छठ के बाद वापसी की ट्रेनों की है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सौगात देते हुए पांच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन छठ को लेकर कर रही है।

दुर्ग-पटना छठ पूजा स्पेशल ट्रेन भी रांची होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से पटना एक ट्रिप चलेगी। 15 नवंबर को दुर्ग से यह ट्रेन दोपहर 245 बजे रवाना होगी और रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राउरकेला होते हुए हटिया और रांची रात 115 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया, जहानाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 930 बजे पटना पहुंचेगी। वहां से यह ट्रेन 16 नवंबर की सुबह 1030 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग होते हुए रांची शाम 745 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन सुबह 820 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

शनिवार 18 नवंबर को रांची-जयनगर छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 1145 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरी, झालिदा, बोकारो, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए दूसरे दिन दोपहर 330 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 नवंबर रविवार को जयनगर से शाम पांच बजे रवाना होगी और रांची सुबह नौ बजे पहुंचेगी। इसमें 24 कोच होंगे। रांची-लेहरियासराय छठ स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर एक ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रांची से रात 11 बजे रवाना होगी, जो दूसरे दिन दोपहर 125 बजे लेहरिया सराय पहुंचेगी। लेहरियासराय से रांची के लिए यह ट्रेन 17 नवंबर शुक्रवार दोपहर 330 बजे रवाना होगी और रात 340 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी 24 कोच होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---