---Advertisement---

सर्दी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए | What is the best food to eat in winter

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सर्दियों में हमें अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कड़ाके की ठंड के कारण कई बीमारियां होती हैं। इसलिए आपको डाइट में उन चिजों को शामिल करे जो शरीर अंदर से गर्म रखती हैं। और बीमारियों को दूर रखे साथ ही , इस मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी के कारण सेहत बिगड़ने का डर होता है।

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े तो पहनते हैं लेकिन, खानपान को लेकर लापरवाही बरतते हैं। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप डाइट में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखती हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो सर्दियों में हमारे सेहत का खास ख्याल रखते है

अदरक

अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। सर्दियों में आप अदरक का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। यह शरीर को गर्म रखता है।

खजूर

खजूर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसकी तासीर भी गर्म होती है, इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है। डाइट में आप सीमित मात्रा में खजूर शामिल कर सकते हैं।

अंडे

अंडे में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडे शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं या इससे अन्य डिशेज भी बना सकते हैं।

गुड़

गुड़ में जिंक, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बच सकते हैं।

 तिल

सर्दियों में तिल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है, साथ ही ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---