Dr Abhishek Child Care

48 घंटे के बाद मिला पुंडलू झरने मे डुबे पश्चिम बंगाल के छात्र का शव

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद बड़बिल (रिपोर्ट – संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र  बोलानी  थाना क्षेत्र के पुंडलू झरने मे डुबे छात्र ताराशंकर सरकार का शव 48घंटे के बाद स्वतः पानी के उपर आ गया,जिसे गोताखोर टीम द्वारा निकाला गया। बीते गुरूवार को छात्र ताराशंकर सरकार   झरने के गहरे मे गिरकर डुब गया जिसे गोताखोर द्वारा दो दिनो से लगातार खोजा जा रहा था  लेकिन कामयाबी नही मिली थी। विदित हो कि  पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आशुतोष कॉलेज के छात्रों का एक समूह मंगलवार से स्टडी टूर पर बड़बिल तथा आस पास के क्षेत्र में घूमने आए हुए थे।

इसी दौरान गुरुवार को छात्र का एक समूह बड़बिल टाउनशिप से लगभग 15 किलोमीटर दूर बोलानी थाना क्षेत्र में स्थित  पुंडुल के लिए निकल पड़ा ये समूह पुंडुल जलप्रपात का भ्रमण कर ही रहे थे तभी सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र झरने के डेंजर जॉन में चला गया और  पाँव फिसलने से झरने जा गिरा ,अपने साथी को डूबता देख दूसरा छात्र मदद के लिए आगे बढ़ा तो वो भी डूबने लगा हालांकि उसे बचा लिया गया।हादसे का शिकार हुए 2 छात्रों में से एक को बचा लिया गया है।जबकि एक छात्र ताराशंकर सरकार  गहरे पानी मे डूब गया।उक्त छात्रो पश्चिम बंगाल के हुगली आरामबाग का रहने वाला था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---