Dr Abhishek Child Care

Ignou की सत्रांत 2023 की परीक्षा 1 दिसंबर  से प्रारंभ…जाने सारी जानकारी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के जून सत्रांत परीक्षा 1 दिसंबर 2023 से 9 जनवरी 2024 के बीच आयोजित होगी. रामाकृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, सिदगोड़ा में भी इग्नू के द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पालियों में अयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से संध्या के 5 तक आयोजित होगी. परीक्षा का हाल टिकट इग्नू के वेबसाइट पर उपलब्ध है. परीक्षार्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है. 

परिक्षार्थियो को निर्देशित दिया गया है कि परीक्षा के दिन अपने साथ इग्नू का परिचय पत्र और हाल टिकट अपने साथ अवश्य लेकर आए. यह जानकारी राम कृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर स्थित इग्नू कार्यक्रम केंद्र 0534पी के कार्यक्रम प्रभारी और केंद्रधिशक डॉक्टर अरविंद तिवारी ने दी. साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए इग्नू के द्वारा अधिकृत हुआ है, जिन छात्रों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में नामांकन लिया था वे अगर कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा देने के लिए परीक्षा फॉर्म भरे है तो वे परीक्षा दे सकतें है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---