दिवाली से पहले झारखंड में रेलवे ने रद्द की 9 जोड़ी ट्रेनें

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिवाली से पहले झारखंड में रेलवे ने रद्द की 9 जोड़ी ट्रेनें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  दीपावली के मौके पर झारखंड में ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कोल्हान और बंगाल-ओडिशा मार्ग के ग्रामीण यात्रियों को दिवाली में ट्रेन से आवागमन में दिक्कत होगी। चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने लाइन मरम्मत एवं अन्य कार्यों के लिए नौ जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन 4 से 12 नवंबर तक रद्द कर दिया है। आइए देखते हैं रद्द ट्रेनों की लिस्ट।

यह भी पढे : भाइयों की खरीदी गई जमीन में बहन का हिस्सा नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

Sunrise Enclave

रद्द ट्रेनों की लिस्ट

टाटानगर-चाईबासा मेमू ट्रेन बुधवार को भी रद्द थी, जो 11 नवंबर तक ऊपर-नीचे नहीं चलेगी। अन्य रद्द ट्रेनों में टाटानगर-गुवा-आदित्यपुर मेमू 5 नवंबर से 11 नवंबर, टाटानगर-गुवा मेमू 5 नवंबर से 11 नवंबर, झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू 5 नवंबर से 11 नवंबर और राउरकेला-टाटानगर मेमू 5 नवंबर से 11 नवंबर तक रद्द रहेंगी।

राउरकेला-झारसुगुड़ा, हटिया-झारसुगुड़ा, हटिया-राउरकेला और बीरमित्रपुर-बरसुआं पैसेंजर को भी 11 नवंबर तक रद्द करने का आदेश है। ट्रेनों के रद्द होने से रोज दैनिक यात्री, मजदूर, छात्र और व्यवसायी परेशान होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---