Dr Abhishek Child Care

चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर स्क्रैप से लदा ट्रक पलटा

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह सुनसुनिया के पास स्क्रैप से लदा एक ट्रक (संख्या जेएच 02 टी 3971) अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक चालक आदित्यपुर निवासी अयोध्या तिवारी घायल हो गए हैं. वहीं चालक का पुत्र पंकज तिवारी बाल-बाल बच गया. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक हल्दिया से स्क्रैप लोड कर जमशेदपुर जा रहा था. ट्रक चालक का चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया.

चालक ने बताया कि सुनसुनिया जंगल के आगे सड़क के मोड़ के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाया गया है और रात में ठीक से नहीं दिखने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ज्ञात हो कि चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर विगत दिनों करोड़ों की लागत से सड़क की मरम्मत का कार्य कराया गया है और संबंधित संवेदक द्वारा सड़क पर कई स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जिसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया गया था, परंतु अबतक विभाग द्वारा सड़क से स्पीड ब्रेकर को नहीं हटाया गया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---