---Advertisement---

जेवीयर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई मे कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों का वार्षिक खेल महोत्सव हुआ संपन्न

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जेवीयर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई मे कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों का वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न हुआ l बच्चों के लिए बहुत सारे इवेंट का आयोजन किया गया था l बच्चों को अलग अलग श्रेणी मे बाँटा गया था l सभी बच्चों का अलग अलग इवेंट थाl जलेबी रेस, बिस्कुट रेस, 50m फ्लैट रेस, बर्स्ट द बैलून रेस, 100m फ्लैट रेस, कलेक्ट द थिंग्स, स्पून एंड मार्बल रेस आदिl छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक ड्रिल की भी प्रस्तुति दी गयी थी जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थ l

चीफ गेस्ट के रूप मे जेवीयर पब्लिक स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह इस अवसर पर वहाँ मौजूद थे l उन्होंने अपने  सम्बोधन में  फिटनेस को लेकर बहुत सारे टिप्स भी दिए l चीफ गेस्ट द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट और मेडल्स देकर सम्मानित किया गयाl स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू दास, उप प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, मीना साहू, विजय नारायण, सीमा दास, निकुंज हेम्ब्रोम, खिरोदा साहू, अभिषेक कुमार, संपा महतो, अमित कुमार, अन्नू सिन्हा, बिनापानी महतो , बबिता सिंह, यश राज एवं अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे l खेल इंचार्ज आनंद कुमार झा के नेतृत्व मे इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ l

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---