जनता दरबार से उठकर स्थल निरीक्षण कर co ने कार्रवाई करने का दिया कर्मचारियों को आदेश – विनय सिंह

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बागबेड़ा पंचायत भवन में लगे जनता दरबार में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के आरटीआई सेल के अध्यक्ष विनय सिंह ने नाला अतिक्रमण का मामला उठाया और पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा के द्वारा सरकारी जमीन, विद्यालय के जमीन एवं नाला के जमीन पर मुखिया का दोष दिखाकर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान का स्थल निरीक्षण अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने जनता दरबार से उठकर जाकर किया और कर्मचारियों को आदेश दिया यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन विनय सिंह को दिए।

विनय सिंह ने अंचल अधिकारी को बताया कई बार जनता दरबार एवं उपायुक्त महोदय के सामने मामला उठ चुका हूं। और अंचल अधिकारी पर डीसी साहब से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति भी विनय सिंह के द्वारा मांगी गई थी। सभी प्रति भी आप सभी को उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना के अधिकार के तहत भी कार्रवाई की कॉपी मांगी गई है। अंचलाधिकारी राजेंद्र मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य शीला कुमारी से भी रिपोर्ट मांगी है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---