Jharkhand : अब झारखंड में बनेगा तिरुपति बालाजी का मंदिर

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : तिरुपति बालाजी का मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध  है अब ये मंदिर झारखंड में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की ओर से तिरुपति बालाजी मंदिर की स्थापना झारखंड में करेगी. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड की हुई बैठक में चेयरमैन भुमाना कारुनाकर रेड्डी और एक्जीक्यूटिव ऑफिसर धर्म रेड्डी की ओर से संयुक्त रुप से इसकी घोषणा की गयी.

इसमें बताया गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस जगन मोहन रेड्डी से आग्रह किया था कि भगवान बालाजी का मंदिर की स्थापना झारखंड में भी किया जाये ताकि झारखंड के लोग भी भगवान बालाजी की अराधना कर सके. मंदिर के ट्रस्टी ने कहा कि सरकार आग्रह पर देवघर में तिरुपति बालाजी मंदिर की स्थापना वे लोग करेंगे. सौ एकड़ जमीन पर इसकी स्थापना की जायेगी.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

भगवान श्रीवैद्यनाथ बाबाधाम ज्योर्तिलिंग के पास ही इसकी स्थापना की जायेगी. इन लोगों ने बताया कि सारे तकनीकी पहलुओं को पूरा करने के बाद इसको तैयार करने का काम शुरू कर दियाजायेगा. झारखंड सरकार के सहयोग से यह कदम उठाया जायेगा. आपको बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर की स्थापना देश के अन्य हिस्सों में भी बनाया जा रहा है ताकि भगवान बालाजी की अराधना लोग कर सके. सारी व्यवस्था इन सारे मंदिरो में बालाजी मंदिर की तरह का ही होगा. ओड़िशा, मुंबई, जम्मू, ऋषिकेश, दिल्ली, मुंबई, कन्याकुमारी, तमिलनाडू,तेलंगाना में भी इसकी स्थापना की जायेगी. जम्मू में हाल ही में इसकी स्थापना की जा चुकी है. हर राज्य में इस तरह की मंदिर बनायी जानी है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---