---Advertisement---

मौसम अलर्ट : झारखंड  में कल से इन इलाकों में बारिश के आसार

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची के साथ – साथ झारखंड के अन्य हिस्सों में पांच जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में बादल छाने के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। छह के बाद कोहरे का दिखेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में बारिश की संभावना छह जनवरी तक रह सकती है। इसके बाद सुबह में हल्का या मध्यम कोहरा का प्रभाव रहेगा। धूप निकलते ही आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को रांची से ज्यादा ठंड गोड्डा में रही। पिछले 24 घंटों के अंतराल में गोड्डा में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि, राजधानी रांची में अधिकतम 24 और न्यूनतम तम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज दर्ज किया गया।

येलो अलर्ट के तहत मध्य झारखंड के बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के अलावा उत्तर- पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में हल्की बारिश होगी सकती है। वज्रपात की भी संभावना है। मौसम में बदलाव चार जनवरी से ही झारखंड के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देने लगेगा। इस पर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से शुरू होगी। जिसका असर बाद में मध्य झारखंड में दिखने लगेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---