---Advertisement---

जेट स्ट्रीम के चलते झारखंड में बढ़ा ठंड…अगले 3 दिन तक कनकनी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड अभी घने कोहरे की आफत का सामना कर रहा है। इसी के कारण शनिवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों में धूप नहीं निकली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार झारखंड समेत 13 राज्यों से जेट स्ट्रीम गुजर रहा है। इस कारण ज्यादा ठंड पड़ रही है।

रविवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे का असर रहेगा। इसको देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। अभी राज्य में सुबह में धुंध रहेगी और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पूर्वानुमान है कि 10 जनवरी को रांची समेत मध्य भाग में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि व प्रौद्योगिक विवि की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि 13 राज्यों के ऊपर जेट स्ट्रीम गुजर रहा है। इसके कारण कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उप्र, मप्र, बिहार, झारखंड, मेघालय, प. बंगाल और असम में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बर्फीले पहाड़ों से 6 से 14 किमी ऊपर जेट स्ट्रीम बन गई है। यह बेहद ठंडी हवाओं का तूफान है। इससे बारिश के साथ ही ठिठुरन बढ़ जाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Leave a Comment