बुढ़ीगोड़ा मैदान में पंचायत के वृद्धजनों के बीच पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 600 कंबल का किया वितरण

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बुढ़ीगोड़ा मैदान में पंचायत के वृद्धजनों के बीच पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 600 कंबल का किया वितरण। चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के बुढ़ीगोड़ा मैदान में रविवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पंचायत के वृद्धजनों के बीच मुखिया मेलानी बोदरा की मौजूदगी में 600 कंबल का वितरण किया गया। सर्वप्रथम एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया।

Sunrise Enclave

इसके बाद पंचायत के मुखिया मेलानी बोदरा, उप मुखिया सालुका कोडांकल व एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बारी-बारी से ग्रामीणों को कंबल वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि  एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का यह अंतिम शिविर है, जहां कंबल वितरण किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी ऐतिहासिक मैदान से एसोसिएशन कंबल वितरण कार्य शुरु किया था। जब शुरु हुए थे तब सिर्फ 30 कंबल बांटे थे। आज भारी मात्रा में गरीबों में कंबल वितरण हो रहे हैं। आज इस मैदान से 600 कंबल वितरण किए गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद मागे पर्व है। जिसमें मांदल का वितरण होगा। प्रत्येक गांव में वितरण किए जाएंगे। जिसकी सूची तैयार हो रहा है। मौके पर अध्यक्ष खिरोद चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष अवनी महतो, शुभम महतो, राहुल रंजन महतो, रामराय सामड, सरोज महतो, मुखलाल हेंब्रम, नितिश महतो, पंकज महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---